अंबे फिल्म्स और निर्मल आर्ट्स इंटरनेशनल के बैनर तले बनी भोजपुरी
फिल्म 'दीवानापन' का ट्रेलर आज मुंबई के अंधरी वेस्ट स्थित कंट्री क्लब
में आयोजित एक भव्य समारोह के दौरान रिलीज हुआ। इस मौके पर फिल्म के
अभिनेता सुपर स्टार खेसारीलाल यादव और सेंशेनल काजल राघवानी समेत फिल्म
की पूरी स्टार कास्ट मौजूद रही।
इस दौरान फिल्म के निर्माता संजय कुमार गुप्ता और अमित श्रीवास्तव ने
बताया कि हमने दमदार पटकथा और सुग्राह्य संवाद के साथ एक बेहतरीन फिल्म
'दीवानापन' बनाई है। उम्मीद है लोगों को खूब पसंद आयेगी। फिल्में गाने
काफी अच्छे हैं, जो युवा म्यूजिक डायरेक्टर रजनीश मिश्रा के निर्देशन
में तैयार गया है।
फिल्म के प्रचारक संजय भूषण पटियाला हैं। फिल्म में खेसारीलाल यादव, काजल राघवानी, संजय पांडेय, संजय महानंद, अमृता पांडेय, नीलम पांडेय, प्रदीप शर्मा, संतय वर्मा, अभय राय, जे.नीलम ,सवनिका बसोला, रोहित सिंह, अमित अंजन मुख्य भूमिका में हैं। म्यूजिक डायरेक्शन रजनीश मिश्रा ने किया है। गीत प्यारेलाल यादव, आजाद सिंह, श्याम देहाती, पवन पांडेय ने लिखा है। एक्शन हीरा यादव, डीओपी हितेश बेलदार, कोरियोग्राफी रिक्की गुप्ता व कानू मुखर्जी ने की है।


No comments:
Post a Comment